सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिल्काडांड बस्ती में रविवार को एक संविदा चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चिल्काडांड निवासी 37 वर्षीय वीरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र स्व. बैजनाथ शर्मा शनिवार रात परिवार के अन्य सदस्यों से अलग घर की ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए थे। रविवार सुबह परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह छत की बल्ली से रस्सी के सहारे फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: ट्रक चालक ने फांसी लगाकर ...