Sonbhadra News: ग्राम सभा की 54 बीघा भूमि बचाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। घोरावल तहसील क्षेत्र के महोखर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम सभा की 54 बीघा भूमि बचाने व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा की लगभग 54 बीघा भूमि पर कथित अवैध कब्जे की जांच कराने तथा 78 ग्रामीणों के विरुद्ध जारी नोटिस निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी भूमि को बचाने के लिए किए गए शांतिपूर्ण विरोध के बाद स्थानीय पुलिस ने बिना उनका पक्ष सुने एकपक्षीय रिपोर्ट तैयार कर दी, जिसके आधार पर उपजिलाधिकारी न्यायालय के माध्यम से धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत 78 ग्रामीणों को नोटिस जारी किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि को वर्ष 1995 में तत्कालीन एसडीएम के आदेश से ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.