सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: दुद्धी। ग्राम पंचायत बीड़र के ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासक और सचिव पर मनमानी व भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मी में टैंकरों से पानी सप्लाई करने वालों का भुगतान कमीशन के चक्कर में रोका गया है। वहीं दर्जनों हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट बना हुआ है और सीसी रोड व सुरक्षा दीवार में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान भी महीनों से लंबित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासक और सचिव पंचायत भवन नहीं आते तथा फोन पर दुर्व्यवहार करते हैं। ग्रामीणों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर शिवम कुमार, जसराज कुमार, आशीष कुमार, पप्पू कुमार, मुस्कान, आशा, रीता देवी, कान्ती देवी, चमेली देवी, जीरा दे...