सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चतरा विकास खंड के डुबटिया में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों को आम का पौधा वितरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधा लगाने व उनकी परवरिश अपने परिवार की तरह करने का संकल्प दिलाया गया।मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि हमारे पारिवारीजनों व आदिवासी भाई बहन सब मिलकर पेड़ लगाएंगे। कहा कि कंपनियों की तरफ से पेड़ों को कटान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि ये हमारे आदिवासी समुदायों के लोग जल जंगल जमीन के सदियों से रक्षक रहे हैं, इनका एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा। वहीं डुबटिया गांव के जितेन्द्र लाकरा ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारी पहचान हैं, हम इनको किसी को काटने नहीं द...