सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के डोहरी नहर के पास एक युवक पर गोली चलने की सूचना अफवाह निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी हलकान दिखी। क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी विनय श्रीवास्तव के मोबाइल से किसी ने फोन कर गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले को लेकर काफी हलकान रही, लेकिन मामला अफवाह निकला। सीओ राजेश राय ने बताया कि गोली चलने की सूचना अफवाह थी। इस मामले में विनय श्रीवास्तव से पूछताछ की जा रही है कि उसके मोबाइल से किसने फोन किया था, इसकी भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...