Sonbhadra News: गैंग लीडर सहित तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में लूट, छिनैती और छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वे गैंग बनाकर सुनसान इलाकों में युवक-युवतियों को निशान बनाते थे। वे छिनैती के साथ ही छेड़खानी की घटना को भी अंजाम देते थे। प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को वे पुलिस टीम के भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपी ईको प्वाइंट के पास मौजूद हैं। इस पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर तीनों आरोपी भागने का प्रयास किए, जिन्हें घेराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.