सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश परअपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा 0171 धारा 3 (1 )यू.पी. गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त जो गैंगलीडर भी बताया जा रहा है को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय यादव पुत्र राजेश यादव निवासी पड़रछ झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र का रहने वाला है । थानाध्यक्ष पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी गैंग बना कर अपराध का अंजाम दे रहा था । इस की उम्र करीब 20 वर्ष को पहली अगस्त की सुबह उपनिरीक्षक जयशंकर राय चौकी प्रभारी रेनूसागर व हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव ने सुबह 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया । यह भी पढ़ें- प्रयागराज के अभ...