सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: कोन। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को थाना क्षेत्र के कुड़वा तिराहा पड़रछ के पास से गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। कोन थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त कुड़वा तिराहा ग्राम पड़रछ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नूर मुहम्मद पुत्र अजीमुद्दीन निवासी ग्राम पड़रछ, टोला इस्लामनगर कुड़वा, थाना कोन को न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...