Sonbhadra News: गृहकर वसूली पर नपं बोर्ड की बैठक में हुआ मंथन
सोनभद्र, सितम्बर 17 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चेयरमैन कमलेश मोहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर की आय बढ़ाने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गृहकर के निर्धारण, दरों और वसूली व्यवस्था को लेकर सदस्यों के बीच गहन मंथन हुआ। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के साथ आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक भार न पड़े, इस दिशा में व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। त्योहारों को देखते हुए वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने तथा जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए नालियों के निर्माण समेत कई विकास कार्यों के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। बो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.