Sonbhadra News: गुरमुरा टोला में सर्पदंश से महिला की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: डाला। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के गुरमुरा टोला पंचम खाड़ी में मंगलवार की देर रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। गुरमुरा टोल निवासी 31 वर्षीय अनिता देवी पत्नी अशोक गोंड़ मंगलवार रात कच्चे मकान में चारपाई पर सो रही थीं। मध्यरात्रि करीब 12 बजे किसी विषैले सर्प ने उनके दाहिने स्तन के ऊपर काट लिया। दर्द होने पर महिला के शोर मचाने से परिजन जाग गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.