सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: करमा। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत भरकवाह में गंदगी का अंबार लगा है। गांव में तैनात सफाई कर्मी का भी गांव में पता नहीं चल रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने के साथ नियमित सफाई कर्मचारी को गांव में आने व साफ-सफाई करने की मांग किया है। ग्रामीण में दुक्खू, रामदीन, गुलाब, सुबास आदि ने गांव में सफाई कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...