सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मित्र मंच फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को दरबार परिसर निराला नगर में काव्य संध्या एवं काव्यांजलि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाईकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बार अध्यक्ष विनोद चौबे, विशिष्ट अतिथि डॉ. श्याम बिहारी तिवारी, अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र और संरक्षक उमेश जालान ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कवियों ने अप...