सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। पिकअप वाहन से 82 किलो 800 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में म्योरपुर पुलिस ने संगठित गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले में वांछित आरोपी हंसलाल कुशवाहा को रविवार सुबह गिरफ्तार कर चालान कर दिया।पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को एक पिकअप वाहन से 77 पैकेट में कुल 82 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में म्योरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने इसे संगठित गिरोह की गतिविधि मानते हुए उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में गैंग लीडर शुभम उर्फ श्यामू ठाकुर और राजू कुमार कुशवाह...