सोनभद्र, जुलाई 11 -- Sonbhadra News: बभनी/ केकराही, हिंदुस्तान टीम। शिक्षा क्षेत्र बभनी के प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम में शनिवार को उपनिरीक्षक बभनी ने स्कूली बच्चों को प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को आपदाओं से बचाव के विभिन्न तरीके सिखाए गए। उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बच्चों को भूकंप, बाढ़, आग, वज्रपात,तालाब, कुआं और सांप काटने जैसी आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के उपाय बताना था। उन्हें बच्चों को गहरे पानी वाली जगहों से दूर रहने की भी सलाह दी। उन्होंने रात में टॉर्च लेकर चलने की भी सलाह दी। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 112, 1070, 1077, 101, 100 और 108 जैसे आपातकालीन नंबरों पर कॉल करने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को सिखाए गए पानी में डूबने से...