Sonbhadra News: गड्ढे में गिरे बाइक सवार सगे भाई घायल, एक गंभीर
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में लिलासी-नौडीहा मार्ग पर शुक्रवार ी रात अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार सगे भाई घायल हो गए। एक भाई की हालत गंभीर होने पर उसे म्योरपुर अस्पताल से लिा अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर म्योरपुर के लिलासी से खैरटिया अपने घर लौट रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी 45 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र प्रेमलाल अपने छोटे भाई 20 वर्षीय संतोष के साथ बाइक से किसी कार्य से म्योरपुर के लिलासी गए थे। देर शाम वे वापस लिलासी से अपने घर खैरटिया लौट रहे थे। रात लगभग 10 बजे जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के समीप लिलासी-नौडीहा मार्ग पर पहुंचे, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.