सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के समीप फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय विशाल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी आमडीह हिनौता के रूप में हुई है। बताया गया कि विशाल पिकअप वाहन से सब्जियों की ढुलाई का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार विशाल शुक्रवार की रात घर से पिकअप लेकर राबर्ट्सगंज की ओर निकला था। हालांकि वह किस स्थान पर जा रहा था और किस काम से निकला था, इसकी जानकारी परिवार के ल...