सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: डाला, हिंदुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित हार्ड मिक्स प्लांट के पास बुधवार की देर रात खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को डाला और चोपन पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 340 लीटर चोरी का डीजल और 920 रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, गिरोह का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात वह क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चोपन थाने के दरोगा विनोद यादव भी हमराहियों के साथ पहुंच गए। दोनों पुलिस टीमें चोरी की घटनाओं के संबंध में बातचीत कर रही थीं, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हार्ड मिक्स प्लांट डाला चढ़ाई के पास चोरी का डीजल रख...