सोनभद्र, सितम्बर 13 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में खेत की सिंचाई करने गए अधेड़ की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।खड़ेहरा गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद शनिवार रात खेत में सिंचाई करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। वहां चंद्रिका प्रसाद विद्युत करंट की चपेट में आने से अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें निजी साधन से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के भतीजे शिवदास ने घोरावल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...