सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी और म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में रबी की फसलों की बुआई के बीच खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सरसों, चना, जौ और गेहूं की बुआई के लिए साधन सहकारी समितियों का चक्कर लगा रहे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से समितियों पर खाद का वितरण शुरू कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बुआई के समय खाद नहीं मिली तो बाद में इसका क्या फायदा होगा। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित समितियों से जल्द खाद वितरण कराने की मांग की है। म्योरपुर ब्लॉक ...