सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खाद की उपलब्धता और जाति जनगणना सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर खाद की उपलब्धता बनाए रखने की मांग की। प्रदेश प्रमुख महासचिव उप्र डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि देश में अनेकानेक जाति निवास करती है परन्तु कुछ जातियों को छोड़कर अधिकतर जातियों को आजादी के उन्यासी साल बाद भी उनको बराबरी का अधिकार नहीं मिल पाया इसलिए जन अधिकार पार्टी की चाहती है कि देश में जाति जनगणना कराकर प्रत्येक जाति को उसकी संख्या के अनुपात में जीवन के हर क्षेत्रों में उसकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति के होठों पर मुस्कान दिख सके। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: किसानों ने नहीं मि...