सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। बभनी ब्लॉक में खाद की किल्लत और अधिकृत विक्रेताओं पर कालाबाजारी के आरोप को लेकर किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को युवा मंगल दल ट्रस्ट के बैनर तले किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कथित रूप से अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। युवा मंगल दल ट्रस्ट के जिला सह प्रभारी एवं पूर्व प्रधान संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कृषि विभाग के अधिकारियों और कुछ अधिकृत खाद-बीज विक्रेताओं की मिलीभगत से बभनी ब्लॉक के कई दुकानदार किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: निर्धारित दर पर यूरिया आपूर्ति की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन आ...