Sonbhadra News: खाद की ओवररेटिंग के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। खाद की ओवररेटिंग के विरोध में बभनी ब्लाक के आसनडीह गांव के किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने लाइसेंसी दुकानदारों पर अधिक मूल्य पर खाद बेंचने का आरोप लगाया। इस दौरान किसानों ने कहा कि एक ओर खाद की उपलब्धता पहले से ही कम है, वहीं दूसरी ओर कुछ दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि समय पर खाद नहीं मिलने से धान सहित अन्य फसलों की खेती प्रभावित हो रही है। कई किसानों को एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकना पड़ रहा है, लेकिन कहीं खाद उपलब्ध नहीं है तो कहीं अधिक कीमत मांगी जा रही है। इससे खेती के जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। किसान संजय कुमार, गोरेलाल, बलराम, सुरेश कुमार, मंतोष कुमार, कामेश्वर प्रसाद, मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.