सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। बीना चौकी क्षेत्र के एनसीएल बीना खदान से बोलेरो सहित 100 लीटर डीजल के साथ तीन चोरों को सुरक्षा कर्मियों नें दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बोलेरो सहित तीनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।बीना परियोजना में तैनात सुरक्षा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 13 अगस्त को एनसीएल बीना खदान क्षेत्र के अंतर्गत बोलेरो वाहन संख्या यूपी 64 सिटी 1655 के माध्यम से जो कि ड्रग लाइन क्षेत्र में संविदा पर चलती है। बताया कि खदान क्षेत्र के साउथ झंडी पॉइंट के नीचे खड़े एनसीएल के वाहनों से डीजल निकाल कर चोरी करते हुए तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकडे़ गए आरोपियों ने अपना नाम मिसिरा गांव निवासी रोशन भारती, दिलीप भारती पुत्र रमाशंकर तथा ...