सोनभद्र, जुलाई 17 -- Sonbhadra News: ओबरा। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के टोला खैरटिया में स्थित एक खदान में अनियंत्रित ब्लास्टिंग से घरों पर गिर रहे पत्थरों से नाराज आदिवासी महिलाओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए खदान पर पहुंच गई। आदिवासी महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए खदान में काम करने वाले ब्लास्टर सहित अन्य कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। वही महिलाओं ने खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खदान को बंद करने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि खदान में लगातार हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग से उनके घरों पर पत्थर गिरने से ग्रामीण दहशत में है। बार बार प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह खदान बस्ती के काफी नजदीक स्वीकृत कर दी गई है जो गलत है। वही खदान स्वीकृ...