Sonbhadra News: खतरा:हाइवे पर गड्ढों से पलट रहे ट्रक-ट्रेलर
सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। शक्तिनगर-रेनुकूट के मध्य हाइवे पर बड़े-बड़े गड्ढों के चलते बारिश में छोटे वाहनों की बात तो दीगर हाइवा-ट्रेलर भी पलट रहे है। खडि़या के निकट बेहद बुरा हाल है जहां अभी भी बड़े गड्ढे जानलेवा बने हुए है। शुक्रवार को राख ले जा रहा ट्रेलर पलट जाने से निकट से गुजर रहे वाहन व राहगीर बाल बाल बचे तो शनिवार को बालु ले जा रहा ट्रक पलट गया और वहां गुजर रहे कार सवार ने किसी प्रकार वाहन को रोक अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग ने जिस प्रकार बीते दो दिन में औड़ी-बीना के मध्य बड़े गड्ढों में गिट्टी डालकर थोड़ी राहत फौरी तौर पर दी है उसी प्रकार खड़िया के गड्ढे भी तत्काल भर आवाजाही को खतरे की जद से बाहर किया जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.