सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में मंगलवार की रात खडे़ ट्रक में टकराकर बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सुकृत से मधुपुर के बहुअरा लौट रहे थे।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा मधुपुर निवासी 16 वर्षीय जानू अली पुत्र इरफान तथा सूर्यप्रकाश पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा दोनों निवासी बहुआरा, मधुपुर मंगलवार की शाम किसी कार्य से सुकृत गए थे। रात में वे सुकृत से वापस अपने घर बहुअरा लौट रहे थे। रात लगभग 10 बजे सुकृत में ही वे खडे़ ट्रक से टकराकर गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुप...