सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददात। शक्तिनगर-रेनुकूट के बीच हाइवे पर हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। गड्ढों में तब्दील हाइवे पर पटरियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है लेकिन लोक निर्माण विभाग या नेशनल हाइवे अथारिटी पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। दुर्घटना रोकने में प्रशासनिक लापरवाही भी पूरी तरह उजागर हो रही है। ताजा मामला बुधवार सुबह चार बजे अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत औड़ी-अनपरा मोड़ के बीच उस समय का है जब बीते तीन दिन से हाइवे पर खडे एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर में एक बाइक सवार जा घुसा।

हादसे का विवरण परिजनों के मुताबिक दीपक कुमार यादव पुत्र माखनलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी कुड़िया अनपरा प्रतिदिन की तरह खड़िया आउटसोर्स कम्पनी में ड्युटी को बाइक से जा रहा था। इसी दौराना शापिंग गेट के निकट हाइवे पर बीते तीन दिन से खड़ा हुआ ए...