सोनभद्र, अक्टूबर 5 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंचल-पूर्वांचल क्षेत्रीय क्रीड़ा समारोह के तहत क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के करीब 14 विद्यालयों के उप कनिष्ठ, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

प्रतिभागियों का प्रदर्शन दुद्धी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। वरिष्ठ बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की माही ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। इसी वर्ग में विद्यालय की हुस...