सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन 24 और 25 अक्टूबर को गाजियाबाद के नेहरू नगर में आयोजित होगा। इसमें काशी प्रांत के सोनभद्र इकाई से तीन अधिवक्ता राजीव सिंह गौतम, विनोद कुमार शुक्ल और संजीव कुमार शुक्ल प्रतिभाग करेंगे। अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि अधिवेशन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिवक्ता शामिल होंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं के हितों और विभिन्न संवैधानिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...