Sonbhadra News: क्रेडिट कार्ड के जरिए 72 हजार की ठगी, केस दर्ज
सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी एक व्यक्ति के साथ क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 72 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पिपरी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी रवि कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 3 सितंबर 2025 को सुबह करीब उनके एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 71,924.58 रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन कर लिया। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का संदेश मिलने के बाद उन्होंने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराकर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद साइबर क्राइम पोर्टल, एचडीएफसी बैंक की रेणुकूट शाखा और बैंक के उच्च अधिकारियों को भी लिखित एवं ईमेल के माध्यम से शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.