Sonbhadra News: कौशल प्रशिक्षण से स्थानीय युवओं को मिलेगा रोजगार
सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का मंगलवार को शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य सिंगरौली-सोनभद्र के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंतर्गत तीन वर्षों में 1,530 युवाओं को पांच ट्रेडों में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट माइन सर्वेयर, लोडर ऑपरेटर (माइनिंग), फोर-व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन तथा फ्रंटलाइन हेल्थ केयरगिविंग असिस्टेंट (महिलाओं के लिए विशेष) शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.