सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: घोरावल,हिन्दुस्तान संवाद। कोल समुदाय को अनुसूचित जनजाति एसटी का दर्जा दिलाने,वनाधिकार कानून लागू करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मंगलवार को घोरावल तहसील में रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान समिति की बैठक हुई। इसमें ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजने और घोरावल में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। रोजगार अधिकार अभियान के लिए सूरज कोल को तहसील संयोजक बनाया गया। इसके साथ ही संगठन की नौ सदस्यीय तहसील कमेटी का चयन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोल समुदाय को उसकी आदिवासी पहचान और अधिकारों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उभ्भा नरसंहार के बाद मुख्यमंत्री ...