सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एमईआईएल अनपरा सी बिजलीघर में राष्ट्र का 80वां स्वतंत्रता दिवस परियोजना परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में संस्थान के स्टेशन हेड आनंद कुमार सिंह ने ध्वज फहराने के पश्चात परेड की सलामी ली। अपने सम्बोधन में कहा कि भीषण गर्मी की पहली तिमाही में लक्ष्य से अधिक व उप्र शासन की मांग के अनुसार विद्युत उत्पादन कर राष्ट्र की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दिया जो एक कुशल टीम वर्क का परिणाम रहा। कहा कि जिस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में परियोजना द्वारा विद्युत उत्पादन किया जा रहा है वह अपने लक्ष्य का प्राप्त करने का सतत प्रयास जारी रहेगा। बच्चों की देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में एम०ई०आई०एल० अनपरा के विभिन्न विभागों में कार्यरत 63 स...