सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल मुख्यालय में शनिवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), वाराणसी क्षेत्र के तत्वावधान में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं (केंद्रीय) नियमावली, 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ । कार्यशाला में रघुपति पेद्दिरेड्डी, डीएमएस (खनन) वाराणसी क्षेत्र द्वारा लागू हुई नयी नियमावली पर प्रस्तुति दी । उन्होंने पूर्ववर्ती विभिन्न वैधानिक प्रावधानों की तुलना में प्रमुख बदलावों, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों तथा उनके व्यावहारिक पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यशाला के दौरान आईआईटी (बीएचयू) से प्रोफ़ेसर डॉ. संजय कुमार शर्मा द्वारा नयी नियमावली, 2026 पर व्याख्यान दिया गया। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नियमावली के अनुपालन की...