सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के लीलासी गांव निवासी दयाशंकर गोंड ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर धान की फसल लगी अपनी पैतृक कृषि भूमि को कथित रूप से अकृषिक घोषित कराकर बैनामा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कथित अकृषिक घोषणा को निरस्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिस भूमि का बैनामा किया गया है वह उनके दादा बेचू पुत्र बालक को सरकारी पट्टे के रूप में आवंटित हुई थी। बाद में उनके पिता हीरालाल पुत्र बेचू का नाम बतौर वारिस दर्ज हुआ। दयाशंकर का कहना है कि उक्त भूमि पर वर्तमान में धान की खेती की जा रही है और इसी से उनके परिवार की आजीविका चलती है। आरोप है कि कथित लोगों ने साजिश कर उक्त भूमि को अकृषिक घोषित कराने की कार्रवाई कराई। शिकायत...