सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में रविवार दोपहर नहाने गई एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चपकी गांव निवासी 15 वर्षीय आंचल पुत्री रामाशंकर गुप्ता रविवार दोपहर घर के पास स्थित कुएं में नहाने गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब 40 मीटर दूर कुएं के पास उसके कपड़े और शैंपू मिले। इसके बाद कुएं में देखने पर किशोरी का शव उतराया मिला। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सरैया : पोखर में डूबने से छात्र की मौत किशोरी राजकीय इंटर कॉलेज, चपकी में कक्षा नौ की छात्रा थी। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर ...