सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड के ग्राम पंचायत करमघट्टी के टोला गजवा में ग्रामीण पिछले करीब 10 वर्षों से पक्की सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। जर्जर और कीचड़युक्त कच्चे रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 वर्ष पहले पंचायत की ओर से हरिजन बस्ती तक लगभग एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया था। समय के साथ बारिश में मिट्टी बह जाने से सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है और अब केवल नाममात्र का रास्ता ही बचा है। हल्की बारिश होते ही पूरा मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। कीचड़ के कारण आए दिन बच्चे, साइकिल और बाइक सवार फिसलकर गि...