सोनभद्र, सितम्बर 24 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के देवरीकाठ गांव में गुरुवार शाम एक किसान के घर में करीब तीन फीट लंबा विषैला कोबरा घुसने से परिजनों में हड़कंप मच गया। घर में अचानक कोबरा दिखाई देने से परिवार के लोग दहशत में आ गए। सर्प को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन कोबरा के फुफकारने पर वे पीछे हट गए। इसके बाद परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन्यजीव रक्षक अविलाश, सुबे और ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पुराने बक्से से निकला जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप सर्प के पकड़े जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने रेस्...