सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी, जो दुद्धी स्थित एक कॉलेज की छात्रा है, को नेमना गांव निवासी रवि कुमार चार मई को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने किशोरी का शारीरिक शोषण किया तथा उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास कर रहा है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी मानव तस्करी से जुड़े गिरोह का हिस्सा है, जो भोली-भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस तरह के अपराध में धकेलता है। यह भी पढ़ें- Basti News: शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया, हुआ केस पीड़ित का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कार्रव...