Sonbhadra News: किराए के मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव किराए के मकान में साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। बीड़र गांव के वार्ड नंबर एक निवासी 27 वर्षीय धीरज कुमार उर्फ बच्चा पुत्र स्व. मोहन करीब छह वर्षों से अपने घर से कुछ दूर किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसका एक चालक साथी वहां पहुंचा। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर साथी ने दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो धीरज लकड़ी के बरेड में साड़ी के फंदे से लटकता दिखाई दिया। यह देख उसने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.