सोनभद्र, नवम्बर 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग के देवरी-बबनडीहा गांव के बीच शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कार से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजवा दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, मौतहादसे का घटनाक्रम बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी 25 वर्षीय देवनंद यादव पुत्र साधू यादव शनिवार को अपनी अपाचे बाइक से गांव के संजय और एक अन्य युवक के साथ उनकी नई बाइक लेने रेणुकूट गया था। वहां से लौटते समय देवानंद अपनी बाइक से आगे चल रहा था, जबकि दोनों युवक नई बाइक से पीछे आ रहे थे। इसी दौरान कठबंधवा मोड़ के समीप पीछे से आई अज्ञात कार ने उ...