Sonbhadra News: कार के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में कार के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह अपने पुत्र के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रही थी। चोपन थाना क्षेत्र के अदलगंज गंगटी गांव निवासी धनसीरा देवी पत्नी राजकुमार अपने पुत्र अंबिकानंद के साथ बाइक से घर से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे धनसीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुत्र की तहरीर पर चोपन थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.