सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने सहिजन खुर्द गांव में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर कार से 40 लीटर स्प्रिट मिश्रित द्रव/शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले नौ ढक्कन भी बरामद किए। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहिजन खुर्द देशी शराब ठेके के सामने पुलिया के पास टाटा बोल्ट कार संदिग्ध हालत में खड़ी है और उसमें अवैध शराब बनाने की सामग्री रखी है। सूचना पर लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव की टीम को भी साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची。

पुलिस की कार्रवा...