सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास में रविवार को गलत दिशा से आ रही एक इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अगोरी खास निवासी 58 वर्षीय श्रीधर यादव पुत्र स्व. रामनिहोर यादव घरेलू कार्य से चोपन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही इनोवा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ...