सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के धौठा टोला में शनिवार की शाम कार के धक्के से घायल मासूम के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को डाला-सलईबनवा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांति कराया। डाला चौकी क्षेत्र के डाला-सलईबनवा मार्ग पर शनिवार की शाम चार वर्षीय अनन्या पुत्री धर्मवीर चौधरी निवासी धौठा टोला को एक कार धक्का मारकर फरार हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने डाला चौकी को तहरीर देकर सूचना दे दिया। घटना के तीसरे दिन डाला पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाकर आक्रोशित लोगों ने डाला-सलाईबनवा मार्ग को जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या मौजूद स्थानीय लोगों ने बताय...