सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह में आयोजित होने वाली कांवर यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को शिवद्वार मंदिर परिसर में एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सड़क, सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।सावन के दौरान शिवद्वार धाम में लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधान पुजारी सुरेश गिरि ने मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पथ प्रकाश, घोरावल-शिवद्वार मार्ग की जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत, श्रद्धालुओं के लिए दो शेल्टर के निर्माण, शौचालयों की व्यवस्था...