सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली अब डिजिटल, तेज और अधिक पारदर्शी हो गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू कर दी है। अब पत्रावलियों का संचालन डिजिटल माध्यम से होगा और एक क्लिक पर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत एक सप्ताह से वह स्वयं डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से ई-ऑफिस पर पत्रावलियों पर कार्यवाही कर रहे हैं। अब तक 200 से अधिक फाइलें ई-ऑफिस पर की जा चुकी हैं। नई व्यवस्था से फाइलों की प्रभावी मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों से पत्रावलियों एवं शासकीय पत्रों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ह...