Sonbhadra News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा निवासी 40 वर्षीय नीलम पाठक पत्नी अजय पाठक स्नान करने के बाद घर के बाहर लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थीं। इसी दौरान लोहे का तार किसी खुले विद्युत तार के संपर्क में होने के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही उन्होंने तार को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं और वहीं उससे चिपक गईं। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उनके पति अजय पाठक ड्यूटी पर थे, जबकि उनका पुत्र स्कूल गया हुआ था, जिससे घटना की जानकारी काफी देर तक किसी को नहीं हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.