Sonbhadra News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।कड़िया गांव निवासी 14 वर्षीय अक्षय उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र कुमार मौर्य रविवार सुबह पानी भरने के लिए सबमर्सिबल चला रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में परिजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। परिजनों की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कड़िया गांव पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.