Sonbhadra News: करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिलौधा गांव में मंगलवार देर रात 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक कुबेर पुत्र मंगरू को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया गया कि मंगलवार देर रात भैंस विद्युत करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पशुपालक और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई को दी। आरोप है कि सूचना के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पशुपालक ने राजस्व विभाग, पुलिस और पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कराकर पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.